पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, कब्जे से 534 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

0
18

 

हाथरस में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथरस गेट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 534 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद होने की बात कही गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीक अली पुत्र जफरुद्दीन, निवासी टुकसान, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना हाथरस गेट में मुकदमा अपराध संख्या 426/2026, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना हाथरस गेट के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और उनकी पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here