फायर बिग्रेड की टीम ने बचाई गाय की जान,नाले में से सुरक्षित बाहर निकाला

0
12

 

हाथरस के सासनी स्थित गांव दरियापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक गाय अचानक गहरे नाले में जा गिरी। गाय के नाले में गिरने से वहां मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए इसकी तुरंत सूचना फायर सर्विस यूनिट सासनी को दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्परता दिखाते हुए बिना किसी देरी के अविलंब घटनास्थल पर पहुंची।

दमकलकर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। टीम के सदस्यों ने अदम्य साहस और समझदारी का परिचय देते हुए रस्सों की मदद से गाय को सुरक्षित बांधा और कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे नाले से सकुशल बाहर निकाल लिया।

गाय के सुरक्षित बाहर आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई और जनसेवा की ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड की टीम न पहुंचती तो गाय के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here