सिकंदराराऊ में रावण दहन स्थल का DM ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश मतदान केंद्र का भी लिया जायजा

0
19

 

हाथरस के सिकंदराराऊ में दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने नगर पालिका परिषद के क्रीड़ा स्थल पर पहुंचकर रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मेले में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीड़ बढ़ने पर बाहरी वाहनों को बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा, वहीं जरूरत पड़ने पर विद्युत आपूर्ति बंद करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

सुरक्षा के मद्देनजर एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस और मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज में बनाए गए एमएलसी एवं स्नातक निर्वाचन के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आगामी चुनावों की तैयारियों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here