हाथरस। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को जिला अधिकारी कार्यालय हाथरस पर धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सत्यदेव पाठक और जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सत्यदेव पाठक, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी, मंडल उपाध्यक्ष चौधरी चंद्रेश, मीडिया प्रभारी प्रेम गिरी गोस्वामी, प्रचार मंत्री अंकित यादव, सासनी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा और हाथरस ब्लॉक अध्यक्ष बंती ठाकुर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया और ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया तक अपनी बात पहुंचाई।










