हाथरस के सासनी स्थित अयोध्या चौक में श्रीराम राज्याभिषेक के भव्य आयोजन के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। 22 अक्टूबर की देर रात आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान पूरा प्रांगण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
सासनी में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के समापन अवसर पर अयोध्या चौक में भव्य श्रीराम राज्याभिषेक का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया गया।
मुख्य पूजन विजय कुमार शर्मा उर्फ वैंजू और उनकी पत्नी शालिनी शर्मा ने किया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन रामलीला कमेटी के मंत्री डॉ. लोकेश शर्मा ने किया। श्रीराम राज्याभिषेक के साथ ही इस वर्ष के रामलीला महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।










