हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी अन्ता भाग-तसींग में पारिवारिक बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विष्णु कुमार ने थाना सादाबाद में शिकायत देकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 22 अक्टूबर को विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सिर में ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि पारिवारिक बंटवारे को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। आरोप है कि विवाद के दौरान नामजद लोगों ने उसके और उसके भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
वहीं, इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। पीड़ित ने थाना सादाबाद पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस की कार्रवाई और वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।










