सादाबाद कोतवाली में मिशन नारी शक्ति के तहत आयोजन, आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा सम्मानित

0
32

 

हाथरस के सादाबाद कोतवाली में मिशन नारी शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को सम्मानित किया गया।

इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने महिलाओं से खुद को कमजोर न समझने और समाज में अपनी शक्ति को पहचानने की अपील की।

कार्यक्रम में सादाबाद एसडीएम ऋतु सिरोही, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, कोतवाली प्रभारी विजय सिंह सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। रेखा राणा ने कहा कि नारी शक्ति समाज की असली शक्ति है।

उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और महिलाओं को हमेशा सम्मान देने की अपील की। वहीं, अधिकारियों ने मिशन नारी शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस प्रशासन ने महिला सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here