भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सादाबाद क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया।

0
39

हाथरस। भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सादाबाद क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया।

माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जिला बाल संरक्षण इकाई, विशेष किशोर पुलिस इकाई और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।

अभियान के दौरान टीम ने तीन बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें एक बालक भिक्षावृत्ति करते और दो बालक बालश्रम करते हुए पाए गए।

टीम ने तीनों बच्चों को तत्काल रेस्क्यू कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।

आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों बच्चों को उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य ने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी बच्चे को भिक्षावृत्ति या बालश्रम में लिप्त पाए जाने पर तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here