एससी-एसटी किसानों के लिए मुफ्त मिट्टी जांच अभियान शुरू, योजनाओं का लाभ लेने के लिए जांच जरूरी

0
46

 

हाथरस। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विशेष मुफ्त मिट्टी जांच अभियान शुरू किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह और डॉ. हरविन्द्र पाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत एससी-एसटी वर्ग के किसानों के साथ महिला कृषकों को भी मिट्टी की जांच की सुविधा दी जा रही है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि किसान खेत से मिट्टी का सही नमूना लेने और उसे सुरक्षित तरीके से पैक करने की वैज्ञानिक विधि की जानकारी पहले प्राप्त कर सकते हैं।इसके बाद किसान अपने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में मिट्टी का नमूना जमा कर सकते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र ने स्पष्ट किया है कि यह योजना विशेष रूप से एससी-एसटी वर्ग के किसानों के लिए आरक्षित है।
साथ ही, भविष्य में कृषि विज्ञान केंद्र की लाभकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उन्हीं पात्र किसानों को मिलेगा, जो इस अभियान के तहत मृदा जांच कराएंगे।

केंद्र की ओर से पात्र किसानों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपना मिट्टी का नमूना जमा कराएं और कृषि विज्ञान केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here