हाथरस में बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।शासन के निर्देश पर थाना एएचटी और जिला प्रोबेशन विभाग की संयुक्त टीम ने मुरसान थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
अभियान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
टीम ने आमजन को बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ जागरूक करते हुए बच्चों से भिक्षावृत्ति और श्रम न कराने की अपील की।

इस दौरान लोगों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
जागरूकता अभियान में 1090, 1098, 1076, 112 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में लोगों को बताया गया।
पुलिस और प्रोबेशन विभाग की संयुक्त टीम ने लोगों से अपील की कि बाल भिक्षावृत्ति या बालश्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी पर संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।










