हाथरस। हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गुबरारी में खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना 18 नवंबर की है, जहां खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद थाना मुरसान में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं। इसी क्रम में मुरसान पुलिस ने 19 नवंबर को आरोपी चेतन पुत्र हरीशंकर, निवासी गांव गुबरारी, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनवीर सिंह और थाना मुरसान पुलिस टीम शामिल रही।










