हाथरस। उत्तर प्रदेश की प्रमुख महिला उद्यमियों में शामिल मुरली कृष्णा चकोरी ग्रुप एवं दून पब्लिक स्कूल, एटा की संचालिका आदरणीय गीता वार्ष्णेय जी को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद, हाथरस के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने गीता वार्ष्णेय जी के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से महिला मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।










