सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी के पास गुरुद्वारे के सामने हुआ, जहां पीछे से आई अज्ञात प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी…

हादसे में पैंदापुर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चाचा अमर सिंह समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए…

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने अलीगढ़ जा रहे थे, बाइक पर उनके चाचा अमर सिंह, पड़ोसी दीपक और 12 वर्षीय यशपाल भी सवार थे…//
टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिर गए, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से गुजर गया, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया…//
सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिकंदराराऊ पहुंचाया गया…//
वीरेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिस बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे थे, उसका रो-रोकर बुरा हाल है…//










