उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी XUV ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; चालक फरार

0
6

 

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ऐहन-भिलोखरी चौराहे पर तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत।

मृतक युवक शैलेंद्र, निवासी गढ़ी खुर्ती, जलेसर रोड स्थित तल्फी के बाग में दावत से लौट रहा था।चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर मारने वाली एक्सयूवी कार पर ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखा हुआ था।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पोरा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार घायल युवक को अपनी निजी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।लेकिन गंभीर चोटों के चलते शैलेंद्र की जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद इलाके में सनसनी, कार चालक की तलाश जारी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here