सासनी के गांव सिंघर्र में किसानों को मिला दिवाली बोनस, पशुओं की देखभाल के बताए गए गुर

0
39

 

हाथरस। सासनी क्षेत्र के गांव सिंघर्र में राधा रानी डेयरी की ओर से किसानों को दिवाली बोनस वितरित किया गया। डेयरी प्रबंधन द्वारा परम कंपनी की तर्ज पर किसानों को बोनस की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। इस पहल से क्षेत्रीय किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

वहीं, बोनस वितरण के साथ ही डेयरी परिसर में पशुओं के स्वास्थ्य एवं बेहतर देखभाल को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिरबेक कंपनी के प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह ने किसानों को पशुओं के उचित खान-पान, पौष्टिक आहार, देखभाल और विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम से दुष्यंत तोमर, भीमसेन तोमर, सती जादौन, पोपी जादौन, सतेंद्र तोमर, प्रमोद पंडित, विनोद दिवाकर, पवन तोमर, पवन दिवाकर, छोटू बोमरी और सौरभ तोमर सहित अन्य किसानों को लाभ मिला।

डेयरी प्रबंधन की इस पहल की क्षेत्रीय किसानों ने सराहना करते हुए इसे किसानों और पशुपालकों के हित में एक सराहनीय कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here