हाथरस में थाना समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

0
22

 

हाथरस के थाना कोतवाली मुरसान में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर पहुंचकर शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच करें।

राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में दोनों विभागों की संयुक्त टीमें आपसी समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करें। वहीं, महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डीएम और एसपी ने ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात चौकीदारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here