हाथरस के सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार देर रात एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
एसीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड और लेबर रूम का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी सेवाएं, डॉक्टर, स्टाफ और वार्ड बॉय ड्यूटी पर मुस्तैद मिले।
लेबर रूम में दो डिलीवरी हो चुकी थीं, जबकि दो प्रसव प्रक्रियाधीन मिले।
एसीएमओ ने इमरजेंसी ट्रे को पूरी तरह अपडेट रखने के निर्देश दिए।
वहीं अस्पताल में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।










