जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागर में सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक की

0
21

 

हाथरस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

उन्होंने वृद्धावस्था और किसान पेंशन योजना के लंबित आवेदनों का समय से सत्यापन कर पात्र लोगों को नियमित पेंशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के लंबित मामलों को भी शीघ्र निस्तारित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बेहतर भोजन, चिकित्सा, स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग से जुड़ी योजनाओं में पात्र लोगों को समय से लाभ देने के निर्देश दिए।

अभ्युदय योजना के तहत सासनी और सादाबाद तहसील में नए निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित कराने और छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here