समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन

0
26

 

हाथरस।जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रदर्शन करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कैलौरा चौराहे से जलेसर मार्ग पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सपाइयों का कहना है कि उद्घाटन के करीब 15 दिन बाद ही ओवरब्रिज बंद कर दिया गया और यह पिछले दो महीनों से बंद पड़ा है।

इसके अलावा घंटाघर चौराहे और मुख्य बाजारों के अनावश्यक रूप से बंद रहने, करबला रोड व भौरी देवी रोड की बदहाली और गड्ढों से हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया गया।

ज्ञापन में कानून व्यवस्था, बिजली कटौती, किसानों को खाद नहीं मिलने और आलू की फसल खराब होने से जुड़े मुद्दे भी शामिल रहे। धीमरपुरा गांव में खेत में जलभराव की समस्या को लेकर भी कार्रवाई की मांग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here