हाथरस में कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे सरकारी चावल के 200 बोरे पकड़े

0
31

 

हाथरस में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम सासनी के पास एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक की टीम ने कार्रवाई करते हुए सरकारी चावल के 200 बोरे पकड़े हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक से चावल को ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा था और इसे कालाबाजारी के लिए भेजने की तैयारी थी।

एसडीएम शिव नारायण यादव को मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर में लदे चावल के 200 बोरे पकड़ लिए। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

प्रशासन ने पकड़े गए चावल को सठिया के राशन डीलर के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, देर रात एडीएम प्रशासन प्रशांत तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम अब राशन डीलरों के रिकॉर्ड का मिलान कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चावल किसका था और इसे कहां से लाया गया था।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राशन की कालाबाजारी करने वालों में खलबली मची हुई है। पुलिस ट्रैक्टर मालिक का पता लगाने में जुटी है। वहीं, मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।एसडीएम ने बताया कि सरकारी चावल के 200 बोरे पकड़े गए हैं। चावल को एक राशन डीलर के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। जांच में जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here