हाथरस में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर हाथरस गेट पुलिस ने लहरा चौराहे पर बने खोखे के पास से अभियुक्त इरफान को गिरफ्तार किया। आरोपी इरफान, सादाबाद थाना क्षेत्र के रमसई गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
इस मामले में थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 424/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना और पुलिस टीम शामिल रही।










