विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

0
16

 

हाथरस में आगामी विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार, 21 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को शस्त्र के साथ मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अधिकारियों को निष्पक्षता और सतर्कता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी विकास भवन के निकट स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम से की जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी सहित अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here