पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

0
18

 

हाथरस के हसायन थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अजयभान सिंह उर्फ विकास पुत्र ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर, निवासी नगला शेखा थाना हसायन को भैटा बंबा के पास से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ हसायन थाने में दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी फरार और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 154/26 में धारा 80(2), 85, 115(2), 352 बीएनएस और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here