हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
52

 

हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के इगलास रोड स्थित शिवराधे कोल्ड के पास शनिवार सुबह पेट्रोल पंप पर इंटरलॉक लगाने का काम करते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक सलाउद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्राम छौंड़ा गढ़ौआ, सासनी निवासी सलाउद्दीन पुत्र शेर खान अपने तीन साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। इसी दौरान लोहे की सीढ़ी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे करंट लगने से हादसा हो गया। घायल जितेंद्र उर्फ कालू को सासनी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, सलाउद्दीन की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here