हाथरस में डीएम-एसपी ने श्री दाऊजी गौशाला का किया निरीक्षण,300 गौवंशों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
39

 

हाथरस जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सासनी विकासखंड की ग्राम पंचायत समामई रूहल स्थित श्री दाऊजी गौशाला का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने गौवंशों के लिए चारा, पेयजल, टीन शेड और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गौशाला में 300 निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं। इनकी देखभाल के लिए 10 केयरटेकर तैनात हैं।

गौशाला में 90 कुंतल भूसा उपलब्ध है और प्रतिदिन 35 से 45 कुंतल हरा चारा दिया जा रहा है। बीमार गौवंशों को अलग रखने के लिए भी टीन शेड बनाया गया है। इसके अलावा 2,000 कुंतल क्षमता का भूसा गोदाम निर्मित है।

जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए गौवंशों के संरक्षण, पोषण और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराने और सोलर पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

निरीक्षण में पारदर्शिता के लिए क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था भी लागू की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here