दीपावली से पहले हाथरस पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और यातायात पर मंथन

0
22

 

हाथरस में आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। त्योहारों के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में व्यापारियों ने एक नवंबर 2026 से शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय रात नौ बजे से बढ़ाकर रात 11 बजे तक करने का सुझाव दिया। वहीं, सासनी गेट, तालाब चौराहा, चामड़ गेट, नया गंज और नया बाजार में ई-रिक्शा की नो-एंट्री लागू करने की मांग भी रखी गई।

व्यापारियों ने कस्बा पोरा में पुलिस गश्त बढ़ाने, सर्राफा बाजार की सुरक्षा मजबूत करने और हरि आई हॉस्पिटल के पास सड़क पर खड़े गिट्टी-बालू से भरे ट्रकों के कारण लगने वाले जाम की समस्या उठाई। घंटाघर पर जीर्णोद्धार कार्य से बाधित रास्ते को लेकर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, रिकॉर्डिंग का बैकअप सुरक्षित रखने और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील की। साथ ही, बाजारों में अतिक्रमण न करने, पटाखों की दुकानें निर्धारित स्थानों पर ही लगाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

रामानंद कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक,  इसके अलावा, पटाखों जैसी आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी व्यापारियों ने उठाई। पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा, प्रभावी गश्त और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

हाथरस पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से दीपावली सहित सभी त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा अफवाहों से बचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here