उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार किया शुरू

0
50

 

हाथरस। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। गुरुवार को बड़ी संख्या में महिला और पुरुष संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई।

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि संगठन द्वारा 8 से 10 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी एनएचएम संविदा कर्मी कार्यों का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने और संविदा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग उठाई।

कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर वह कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांगों का जल्द समाधान कराने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here