घर मे घुसकर जमकर की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना

0
10

हाथरस: कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी मई के गांव जटोई में घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब नेत्रपाल सिंह अपने घर के अंदर बैठे थे।

आरोप है कि रंजिश के चलते कई लोग एक राय होकर घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उनके पुत्र अंशू और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

इस पूरी मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here