दो बाइकों की भिड़ंत में चार साल की बच्ची सहित दो घायल,अस्पताल में उपचार जारी

0
10

 

हाथरस के सासनी में विजयगढ़ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक और चार वर्षीय बच्ची घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, नगला ताल निवासी लवकुश पुत्र मुकेश अपनी बाइक से अपने मामा को सासनी कोतवाली चौराहे पर छोड़ने आ रहा था।

इसी दौरान रास्ते में सासनी की तरफ से आ रहे विष्णु की बाइक से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं, जिससे लवकुश और विष्णु की बाइक पर बैठी उसकी चार वर्षीय बेटी दिव्यांशी घायल हो गई।

हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल, तेज रफ्तार के चलते हुए इस हादसे के बाद घायलों का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here