रमनपुर स्तिथ चामुंडा देवी मंदिर में महानवमी के अवसर पर सतचंडी महायज्ञ का किया आयोजन

0
12

 

हाथरस। रमनपुर स्थित महामाई चामुंडा देवी मंदिर में महानवमी के अवसर पर सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान बाहर से आए विद्वानों एवं आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। पंडित पंकज शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमानों और मंदिर के पुजारी संगम गिरि महाराज ने पूर्णाहुति दी। यज्ञ में जनपद की खुशहाली, शांति और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

मंदिर के पुजारी संगम गिरि महाराज ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर शाम को मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा और मां के 56 भोग के दर्शन होंगे। वहीं, 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here