एमएलसी चुनाव में पूर्व पालिकाध्यक्ष प. आशीष शर्मा ने संभाला मोर्चा, घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

0
28

 

हाथरस।एमएलसी चुनाव को लेकर हाथरस में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हाथरस के पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सिकंद्राराऊ विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी आशीष शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा सिकंद्राराऊ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने और पार्टी के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।

वहीं, हाथरस 24 से बातचीत के दौरान जब आशीष शर्मा से 2027 के विधानसभा चुनाव में सिकंद्राराऊ सीट से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि सिकंद्राराऊ क्षेत्र से उनका विशेष लगाव है। हालांकि, टिकट देने और चुनाव लड़ाने का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है। उन्होंने खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जहां से भी चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी देगी, वह वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

आशीष शर्मा के इस बयान के बाद सिकंद्राराऊ की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं। फिलहाल, वह एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। अब नजर इस बात पर रहेगी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व उन्हें क्या जिम्मेदारी सौंपता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here