हाथरस में एनडीआरएफ का आपदा बचाव प्रशिक्षण, आपदा मित्रों और राजस्व कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग

0
11

 

हाथरस जनपद में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एनडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील सादाबाद में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें आपदा मित्रों सहित राजस्व कर्मियों और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हाथरस और एनडीआरएफ गाजियाबाद की 16 सदस्यीय टीम के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 28 अक्टूबर तक सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने प्रतिभागियों को सीपीआर देने, बाढ़ से बचाव, सर्पदंश की स्थिति में सावधानियां बरतने और प्राकृतिक व आकस्मिक आपदाओं से निपटने के तरीके बताए।

इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक उपचार और राहत एवं बचाव कार्यों की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।

इससे पहले 21 अक्टूबर को तहसील सासनी और 22 अक्टूबर को तहसील सिकंदराराऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा के समय जन-धन की हानि को कम करना और राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाना है। अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल से आपदा मित्रों और राजस्व कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here