हाथरस में महिला की हत्या के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

0
11

 

हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव थरौरा में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में इससे पहले 8 अगस्त 2026 को एक आरोपी और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने अब नामजद आरोपी रामविरेश और अनुज कुमार उर्फ अन्नू को गिरफ्तार किया है।

मामला 31 जुलाई 2026 का है, जब महिला के पिता सुरेश चंद्र निवासी जाइमई, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मारने के बाद जला दिया। महिला की शादी 3 फरवरी 2012 को गांव थरौरा निवासी अमित कुमार उर्फ जैकी के साथ हुई थी। पिता की तहरीर पर थाना सहपऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 20 अक्टूबर को पुलिस ने रामविरेश पुत्र हीरासिंह और अनुज कुमार उर्फ अन्नू पुत्र सोरन सिंह, दोनों निवासी गांव थरौरा, को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here