अलीगढ़-आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा: स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत में चालक-परिचालक सहित 15 लोग घायल

0
162

 

​सासनी: आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार को समामई स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलीगढ़ से स्टाफ और बच्चों को लेकर हाथरस आ रही बीएलएस स्कूल की बस और एक कंटेनर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में स्कूल बस के चालक, परिचालक और शिक्षण स्टाफ समेत कुल 15 लोग घायल हो गए।

​टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। बस का इमरजेंसी गेट खोलकर अंदर फंसे स्टाफ और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

​घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक, परिचालक समेत कुल 6 स्टाफ सदस्यों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

​इस दुर्घटना के कारण आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here