हाथरस में त्रि भैरवनाथ सिद्ध पीठ मंदिर से निकली माता रानी की भव्य पदयात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

0
18

 

हाथरस में रमनपुर रोड स्थित कैलाश नगर के त्रि भैरवनाथ सिद्ध पीठ मंदिर से रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को माता रानी की भव्य पदयात्रा निकाली गई। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मां माऊली देवी, त्रि भैरवनाथ और काली मां की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने भेंट अर्पित की।

पदयात्रा का शुभारंभ भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद महेश्वरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉली माहौर, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, एडवोकेट वासुदेव माहौर और डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य व्यवस्थापक सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, सौरभ वर्मा, तनु वर्मा और इंजीनियर देव स्वरूप शर्मा ने अतिथियों का पीत पट्टिका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

माता रानी की सवारी चार घोड़ों से सुसज्जित रथ पर निकली। रथ के आगे काली मां अपने गणों के साथ आकर्षक स्वरूप में चल रही थीं। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुईं और पुरुष व महिला श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

पदयात्रा के दौरान रमनपुर स्थित चामुंडा मैया मंदिर पर विशेष दर्शन किए गए। यहां माता रानी को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद भक्तजन कंकाली देवी मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, आरती और वंदन किया गया। माता रानी को चुनरी, सातों श्रृंगार और भेंट अर्पित करने के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।

इस धार्मिक आयोजन में मनोज दुबे, हरीश वर्मा, प्रमोद वर्मा, सुधाकर सिंह, अजय सिंह, पम्मी शर्मा, मंजू वर्मा, कमला देवी, पवन दिवाकर सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here