हाथरस में TB-HIV समन्वित सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, बैठक कर दिए निर्देश

0
8

 

हाथरस में क्षय रोग यानी TB और HIV-TB समन्वित सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जांच, स्क्रीनिंग और उपचार की प्रक्रिया चल रही है।

अगस्त 2026 में जनपद के विभिन्न TB केंद्रों पर 305 TB मरीजों की HIV स्क्रीनिंग के लक्ष्य के सापेक्ष 283 मरीजों की जांच की गई।

स्क्रीनिंग के दौरान 3 लोग HIV Reactive पाए गए, जिनकी पुष्टि के बाद सभी को ART यानी एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी से जोड़ा गया।

इसी क्रम में 3 HIV-TB Co-infected मामलों की भी पहचान की गई।

वहीं HIV मरीजों की TB स्क्रीनिंग के तहत अगस्त माह में 8 मरीजों की जांच की गई, जिनमें सभी 8 में TB पॉजिटिव परिणाम दर्ज हुए और सभी को उपचार से जोड़ा गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि TB और HIV की संयुक्त स्क्रीनिंग से सह-संक्रमित मरीजों की समय से पहचान कर उन्हें जरूरी उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से TB मरीजों की HIV जांच और HIV मरीजों की TB जांच को नियमित रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि TB-HIV Co-infection की समय से पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here