हसायन पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0
15

 

हाथरस के थाना हसायन पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोपालपुर से बदनपुर की तरफ जाने वाले बंबे के रास्ते से अभियुक्त हरेन्द्र प्रताप को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार हरेन्द्र प्रताप, हाकिम सिंह का पुत्र है और छीत्तीपुर गांव का निवासी है।

मामले में थाना हसायन पर मुकदमा संख्या 186/26, धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस टीम ने की।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here