उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) ने अपनी राजनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों के लिए प्रथम संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इस सूची में हाथरस जनपद की सिकंदराराऊ विधानसभा सीट से विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजो पंडित का नाम शामिल किया गया है।

इस संबंध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला महामंत्री एवं हाथरस प्रभारी निशांत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजो पंडित को सिकंदराराऊ विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्टी की ओर से जारी सूची में शामिल 40 विधानसभा क्षेत्र और उनके संभावित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं।
1. भदोही (विधानसभा संख्या 393) – विमल मिश्रा।
2. सिकंदरा (207) – सत्यम अग्निहोत्री।
3. गढ़मुक्तेश्वर (60) – सौरभ शुक्ला।
4. फतेहाबाद (93) – अमिता पचौरी।
5. अमांपुर (101) – विवेक गोस्वामी।
6. सवायजपुर (154) – नीरज शुक्ला।
7. लहरपुर (148) – सुधाकर शुक्ला।
8. रायबरेली (180) – अवधेश सिंह।
9. नानपारा (283) – श्याम कुमार मिश्र।
10. पयागपुर (287) – संतोष कुमार तिवारी।
11. बहराइच (286) – डॉ. आर.डी. मिश्रा।
12. संभल (33) – आशीष गुप्ता ‘तूफानी’।
13. लखनऊ उत्तर (172) – मुकेश शुक्ला।
14. लखनऊ बीकेटी (169) – आशुतोष दुबे।
15. बिलारी (30) – हाजी सौलत हुसैन।
16. प्रतापगढ़ सदर (248) – कृष्ण मोहन शुक्ला।
17. आजमगढ़ सदर (347) – ओंकार नाथ पाठक।
18. चरथावल, मुजफ्फरनगर (12) – प्रमोद शर्मा।
19. मथुरा-वृंदावन (84) – विवेक महाराज।
20. सिकंदराराऊ, हाथरस (80) – विजय कुमार शर्मा उर्फ बैंजो पंडित।
21. अलीगंज, एटा (103) – अमरीश राठौर।
22. फिरोजाबाद सदर (97) – सौरभ लहरी।
23. दातागंज, बदायूं (117) – सुधांशु कुमार शर्मा।
24. बरेली कैंट (125) – आलोक तिवारी।
25. बिथरी चैनपुर (123) – अनिल कुमार सिंह।
26. बरेली शहर (124) – अनुराग शर्मा।
27. आंवला (126) – दलवीर सिंह यादव।
28. बदलापुर (364) – रामनयन उपाध्याय।
29. मिर्जापुर सदर (396) – योगी सरोज नाथ।
30. भिनगा, श्रावस्ती (289) – सलमान ज़हीर खान।
31. श्रावस्ती (290) – पीयूष पांडेय।
32. तुलसीपुर (291) – अभय तिवारी।
33. गैसड़ी (292) – सुरेश सिंह शेरा।
34. उतरौला (293) – सद्दाम हुसैन।
35. बलरामपुर (294) – रूबी देवी पासवान।
36. मड़ियाहूं, जौनपुर (370) – सत्यम तिवारी।
37. प्रयागराज शहर उत्तरी (262) – आशीष तिवारी कीवा।
38. बलिया शहर (361) – अरुण कुमार ओझा।
39. उन्नाव (165) – गौरव पांडेय।
40. शाहजहांपुर (135) – विमल सिंह।
पार्टी की इस सूची में प्रदेश के
विभिन्न जिलों की विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है।










