सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
16

हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड पर मानिकपुर के पास 30 अक्टूबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए धर्मेंद्र सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह, निवासी सुजानपुर, की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि धर्मेंद्र सिंह अपने किसी काम से जा रहे थे,

तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आगरा स्थित शीला देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था।

बीती रात 20 नवंबर को धर्मेंद्र सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन धर्मेंद्र सिंह के शव को लेकर हाथरस पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

वहीं, परिजनों ने पीआरबी 112 पर कॉल कर पोस्टमार्टम कराने में मदद की गुहार लगाई। हादसे में घायल धर्मेंद्र सिंह की 21 दिन बाद हुई मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here