हाथरस। सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान अलीगढ़ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय धर्मपाल पुत्र चोब सिंह निवासी अमौसी, हाल निवासी राधा नगर कॉलोनी, थाना सिकंदराराऊ, 6 नवंबर को बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए, जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।










