सासनी में कांग्रेस का चुनावी मंथन, तीनों विधानसभा सीटों के दावेदारों से लिया फीडबैक

0
43

 

हाथरस। सासनी ब्लॉक स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया गया।

बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इच्छुक दावेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव भी रखे।

वहीं, पं. विवेक उपाध्याय को दोबारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी जाहिर की और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के इच्छुक दावेदारों से संवाद कर उनकी बात सुनी जा रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस मजबूत संगठन और जनता से जुड़े मुद्दों के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

वहीं हेमंत सेंगर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की, जबकि पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार है।

बैठक के दौरान सठिया निवासी छोटे लाल उपाध्याय ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। जिला अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मथुरा प्रसाद कुशवाह, शेर सिंह वरुण, राय साहब, रामनाथ सिंह जाटव, कपिल सिंह, नवीन उपाध्याय, श्री कृष्ण एडवोकेट, अब्बास हुसैन, अनुज कुमार संत, संतुन सेंगर, हरिमोहन शर्मा, नरेंद्र सेंगर, रिंकू प्रधान, दिनेश सैलानी, रितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here