खेत मे विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप,रेस्क्यू करके पकड़ा

0
36

 

हाथरस। बिसावर क्षेत्र के गांव टिकैत में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में अजगर को रेंगते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, किसान हरिप्रसाद के खेत में निकले विशालकाय अजगर की सूचना ग्रामीणों ने वन्यजीव रेस्क्यू विशेषज्ञ संजय चौधरी को दी। सूचना मिलते ही संजय चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को अजगर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी।

इसके बाद काफी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू विशेषज्ञ ने विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए अजगर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां से उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here