विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया निरीक्षण

0
13

 

हाथरस। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सेठ पीसी बागला इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिए प्राप्त फॉर्म-6, 7 और 8 की जानकारी लेते हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत (ASD) मतदाताओं की सूची का घर-घर जाकर दोबारा सत्यापन करने तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि 22, 28 एवं 29 नवंबर को भी विशेष कैंप आयोजित होंगे। उन्होंने युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने तथा संशोधन के लिए संबंधित फॉर्म जमा करने की अपील की। साथ ही नागरिकों से विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here