सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, 29 में से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

0
13

 

हाथरस। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील हाथरस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष समाधान और फरियादियों की संतुष्टि प्राथमिकता होनी चाहिए।


उन्होंने भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों में सभी पक्षों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने या समय से कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


तहसील हाथरस में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय में निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here