हेमंत सेंगर ने संभाला मोर्चा, महो में दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

0
77

 

हाथरस। हाथरस ब्लॉक के महो स्थित शिव शम्भू कोल्ड स्टोरेज पर कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा।

कार्यक्रम में नितेश उपाध्याय, हरिओम उपाध्याय, प्रेमपाल उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, रामप्रकाश उपाध्याय, धर्मवीर सिंह, विजय कुशवाह और गजेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

खास बात यह रही कि एक दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हेमंत सेंगर ने अगले ही दिन अपने साथियों को पार्टी से जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

हेमंत सेंगर ने कहा कि वह हर दो से तीन दिन में नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे और पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा।

वहीं पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और गांव-गांव व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनका लक्ष्य है।

कार्यक्रम में सान्तुन सेंगर, श्री कृष्ण एडवोकेट, जितेंद्र चौधरी, हिमांशु जयहिंद, पवन कुमार, नवीन उपाध्याय और कपिल सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here