हाथरस के सादाबाद में बुधवार तड़के बारदाने के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में बारदाना जलकर राख हो गया। इस घटना में गोदाम संचालक को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
पूरा मामला सादाबाद की ईदगाह कॉलोनी का है, जहां बुधवार तड़के अचानक इमरान ट्रेडर्स नाम से संचालित बारदाने के गोदाम में आग लग गई। गोदाम अजाजुद्दीन द्वारा संचालित किया जाता था, जहां मुख्य रूप से आलू किसानों के लिए बारदाने का कारोबार होता था।
आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में बारदाना जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और गोदाम संचालक मामले की जांच में जुटे हैं।










