करवा चौथ की खरीदारी करने आई महिला के पर्स से आभूषण हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी

0
24

 

हाथरस। शहर में करवा चौथ की खरीदारी करने आई एक महिला के पर्स से करीब दो तोले सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित श्री मार्केट की है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खजूरिया निवासी प्रीति पत्नी दुर्गेश रविवार को हाथरस में खरीदारी करने आई थीं। उन्होंने कई दुकानों पर शॉपिंग की। इसके बाद जब वह श्री मार्केट में खरीदारी कर रही थीं, तो बैग चेक करने पर उन्हें पर्स गायब मिला। पर्स में करीब दो तोले सोने के आभूषण रखे हुए थे।

पर्स गायब होने की जानकारी मिलते ही प्रीति ने अपने पति दुर्गेश को सूचना दी, जो उस समय तालाब चौराहे पर मौजूद थे। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि, शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पर्स किस स्थान पर गायब हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here