हाथरस के मोमनाबाद में कांग्रेस की जनचौपाल, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत किया जागरूक

0
20

 

हाथरस। जिले के सासनी ब्लॉक के गांव मोमनाबाद में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआईसीसी पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय मुख्य रूप से मौजूद रहे।

जनचौपाल को संबोधित करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक मतदाता के वोट की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय ने कहा कि वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए और किसी को भी उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जनचौपाल लगाकर मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व पीसीएस अधिकारी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. शेर सिंह वरुण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जनचौपाल का संचालन मथुरा प्रसाद कुशवाह ने किया, जबकि आयोजन सासनी ब्लॉक अध्यक्ष रिपन राव उर्फ रिंकू ने किया।

इस मौके पर कृष्ण एडवोकेट, अब्बास हुसैन, देवेंद्र शर्मा, संजीव अंधीवाल, रितेश सिंह, सान्तुन सेंगर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here