हाथरस पुलिस लाइन में एएसपी रामानंद कुशवाहा ने किया मंगलवार परेड का निरीक्षण

0
25

 

हाथरस। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई और अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

एएसपी ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की वर्दी का निरीक्षण किया और सभी को साफ-सुथरी वर्दी पहनने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस लाइन में मौजूद ड्रोन कैमरों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद एएसपी ने क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं और गार्दों के रजिस्टरों एवं निरीक्षण पुस्तिकाओं की जांच की गई।

एएसपी ने जनपद में तैनात गार्दों का समय-समय पर निरीक्षण करने और निरीक्षण पुस्तिका में उसका विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित विभिन्न थानों, कार्यालयों और पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here