हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए हाथरस के संजीव गोयल को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

पार्टी के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विश्वदीप अवस्थी ने यह नियुक्ति की है। संजीव गोयल इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में विस्तारक के रूप में कार्य कर चुके हैं।
संजीव गोयल की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, अरुण शर्मा और मनोज उपाध्याय, जिला महासचिव कालू पंडित, जिला सचिव अभिषेक पाठक और जय नारायण शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ऋतु गौतम तथा जिला मीडिया प्रभारी उज्ज्वल गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।










